मैरिज सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो किसी भी पति पत्नी को वैवाहिक होने का प्रमाण को दर्शाता है.मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता कई एसे सरकारी कार्यो में तथा सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसलिए यदि आपकी शादी हो गई है, और मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है, तो कई दस्तावेजो की आवश्यकता होती है.
जैसे, लड़का और लड़की का एड्रेस प्रूव, फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गवाह आदि कई ऐसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है. इसलिए मैरिज सर्टिफिकेट बनाने में लगने वाले सभी डॉक्यूमेंट को इस पोस्ट में उपलब्ध किया गया है, जिसके मदद से आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिये आवेदन कर सकते है.
मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए निचे दिए गए डॉक्यूमेंट को इकठ्ठा करे ले, क्योकि आवेदन करते समय अपने सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सके.
- एक भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- विवाह पंजीकरण शुल्क
- शादी का फोटो
- शादी का कार्ड
- माता पिता का आधार कार्ड
- लड़की और लड़के का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- लड़की और लड़के का निवास प्रमाण पत्र
- दूल्हा और दुल्हन का हस्ताक्षर
- दो गवाहों पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड, आदि.
- गवाहों का हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
लड़के और लड़की पहचान प्रमाण के लिए
- लड़के और लड़की का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
लड़के और लड़की जन्म प्रमाण के लिए
- लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 का दस्तावेज
लड़के और लड़की एड्रेस प्रूफ के लिए
- आधार कार्ड
- रेंट एग्रीमेंट
- बिजली बिल
- हाउसहोल्ड गैस बिल
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- कोई अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त दस्तावेज़
मैरिज सर्टिफिकेट बनाने से पहले महत्वपूर्ण बाते
भारतीय कानून के अनुसार मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए निचे दिए गए महत्वपूर्ण बाते.
- मैरिज सर्टिफिकेट के लिए लड़का का उम्र 21 वर्ष से अधिक तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए.
- लड़के और लड़की की मानसिक स्थिति सही होने चाहिए.
- लड़के और लड़की शादी से पहले दोनों कुंवारे होने चाहिए.
- कोर्ट मैरिज के लिए दोनों पक्षों यानि लड़का और लड़की की सहमति होनी चाहिए.
- दूल्हा-दुल्हन को दो गवाहों के साथ रजिस्ट्रार के सामने उपस्थित होना पड़ेगा.
मैरिज सर्टिफिकेट के लाभ
- मैरिज सर्टिफिकेट एक डॉक्यूमेंट है, जो विवाहित होने के प्रमाण को दर्शाता है.
- मैरिज सर्टिफिकेट विवाहित महिलाओं और पुरुषो के बीच सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है.
- मैरिज सर्टिफिकेट का उपयोग सरकारी योजनाओ में भी किया जाता है.
- पति या पत्नी के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए विवाह प्रमाण पत्र आवश्यक है.
- मैरिज सर्टिफिकेट का उपयोग एक डाक्यूमेंट्स के रूप में भी कर सकते है जैसे, पति या पत्नी के मृत्यु के बाद बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान से पैसा निकालने में मदद करेगा.
सरांश
मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है. क्योकि मैरिज सर्टिफिकेट की आवेदन करते समय सभी डॉक्यूमेंट को दर्ज करना होता है, जिसे वेरीफाई के बाद आपके सर्टिफिकेट बनता है., इसलिए इस पोस्ट में मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए पूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी प्रदान किया गया है. जिसके मदद से मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: FAQs
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट लगते हैं, जैसे:
>लड़का और लड़की का आधार कार्ड
>माता पिता का आधार कार्ड
>लड़की और लड़के का फोटो
>लड़की और लड़के का निवास प्रमाण पत्र
>दूल्हा और दुल्हन का हस्ताक्षर
>दो गवाहों
>शादी का फोटो
अगर आप कोर्ट मैरिज करना चाहते है, तो आपको कोर्ट में निचे दिए गए निम्न डॉक्यूमेंट को लेकर जाना होगा.
>आवेदन पत्र
>पासपोर्ट साइज फोटो
>पहचान प्रमाण पत्र
> मार्कशीट
>जन्म प्रमाण पत्र
>गवाहों की फोटो व पैन कार्ड
>लड़की और लड़का का जन्म प्रमाण पत्र
मैरिज सर्टिफिकेट लगभग 7 से 15 दिनों में बन जाता है. यदि आपके दिए गए डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की गड़बड़ी है, तो इससे अधिक भी समय लग सकता है.
संबंधित पोस्ट